{"_id":"676cb657e45a76f924002fc1","slug":"dpr-is-ready-stadium-will-be-expanded-soon-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-131424-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीपीआर तैयार, स्टेडियम का विस्तार जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीपीआर तैयार, स्टेडियम का विस्तार जल्द
Thu, 26 Dec 2024 12:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:06 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा के मालीखेड़ा में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद
- फोटो : संवाद
अमरोहा। मालीखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनने वाले बहुद्देश्यीय हॉल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। जल्द टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर इसके निर्माण की कवायद शुरू की जाएगी। डीपीआर तैयार न होने के कारण इसका निर्माण शुरू नहीं हो सका था। हॉल के बनने से युवाओं को कई इनडोर खेलों की सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
तत्कालीन खेल मंत्री और नौगांवा सादात से विधायक चेतन चौहान के प्रयास के चलते जिले को फरवरी 2023 में स्टेडियम की सौगात मिली थी। इसके बाद युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मालीखेड़ा में स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। करीब 53 बीघा जमीन में 10.69 कराेड़ रुपये की लागत से स्टेडियम तैयार हुआ था, लेकिन संशाधनों के अभाव में युवाओं को इसका लाभ नहीं मिल पाया।
इनडोर खेलों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए फरवरी माह में बहुद्देश्यीय हॉल के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसको मार्च में मंजूरी भी मिल गई थी, लेकिन बजट जारी नहीं हो सका। हालांकि, सितंबर माह में शासन ने बजट जारी करते हुए निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी थी। इसके लिए 7.76 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था। पहली किश्त के रूप में 3.88 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था को जारी भी कर दिए गए थे, लेकिन हॉल की डीपीआर तैयार न होने से इसके निर्माण को गति नहीं मिल पाई। वहीं, अब डीपीआर तैयार हो चुकी है। जिसके बाद कार्यदायी संस्था की ओर से टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर निर्माण शुरू किया जाएगा। जनवरी के आखिर तक इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
इंडोर खेलों के लिए फोल्डिंग कोर्ट से बढ़ेंगी सुविधाएं
जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार बहुद्देशीय हॉल में कई खेलों के लिए सुविधाएं मिलेंगी। जिसके तहत ही फोल्डिंग कोर्ट भी तैयार किया जाएगा। इंडोर खेलों के तहत हॉल में बास्केट बॉल, बैडमिंटन, हैंड बॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, टेनिस, कुश्ती आदि खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। एक खेल के बाद किसी दूसरे खेल के लिए कोर्ट को तुरंत ही बदलने में भी आसानी होगी। जिससे खिलाड़ियों को परेशानी भी नहीं होगी और समय की बचत भी होगी।
कोच भी मिलेंगे : स्टेडियम में युवाओं को कई तरह के खेलों का प्रशिक्षण दिए जाने को अस्थाई कोच की तैनाती की कवायद भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल स्टेडियम में एथलेटिक्स, कुश्ती व हाॅकी के कोच युवाओं को प्रशिक्षित कर रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार जल्द ही स्टेडियम को अस्थाई कोच मिलने की उम्मीद है।
- हॉल के निर्माण को फरवरी में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसको शासन ने मंजूरी देते हुए बजट भी जारी कर दिया था। फिलहाल डीपीआर के इंतजार में निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी। कार्यदायी संस्था द्वारा अब डीपीआर भी तैयार ली है। जल्द ही हॉल का निर्माण शुरू हो सकेगा। - देशकांत त्यागी, जिला क्रीड़ा अधिकारी

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद