{"_id":"659af40a1df3779d100d1ae5","slug":"double-murder-mastermind-ashoks-property-confiscated-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-11809-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: दोहरे हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक की संपत्ति कुर्क, रंजिश के चलते वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: दोहरे हत्याकांड के मास्टरमाइंड अशोक की संपत्ति कुर्क, रंजिश के चलते वारदात को दिया था अंजाम
Mon, 08 Jan 2024 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:27 AM IST
सार
गजरौला के गुलालपुर में नौ अक्तूबर की रात फार्म मालिक और नौकर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में इसका कारण जमीनी विवाद सामने आया था। घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
गजरौला में कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
गजरौला के गुलालपुर के जंगल में अनिरुद्ध मावी व रतनपाल भाटी की हत्या के मास्टर माइंड सिंभावली के बिरसिंहपुर गांव निवासी अशोक की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर लिया। गजरौला पुलिस ने थाना पुलिस व पीएसी को साथ लेकर यह कार्रवाई की। बीते साल नौ अक्तूबर की रात गजरौला थाना क्षेत्र के गंगा पार गांव गुलालपुर का जंगल दोहरे हत्याकांड से थर्रा उठा था।
विज्ञापन
बदमाशों ने मेरठ के सीना निवासी अनिरुद्ध मावी व नोएडा के बोड़ाकी गांव के रहने वाले रतनपाल भाटी की नल के हत्थे, बलकटी से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया, जब दोनों गंगा के खादर में फार्म हाउस पर सो रहे थे। हत्यारे बदमाश फार्म हाउस के नौकर हापुड़ जिले के नया गांव निवासी जीतपाल को अधमरा कर छोड़ गए थे।
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड का आरोप हापुड़ जिले के गांव बिरसिंहपुर निवासी अशोक पर है। वह घटना का मास्टरमाइंड बताया जाता है। उसने जमीनी रंजिश में अपने साथियों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया। 25 हजार के इनामी अशोक की गिरफ्तारी में नाकाम पुलिस ने बीते साल नवंबर के अंतिम सप्ताह में न्यायालय से उसके घर की कुर्की की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
अदालत ने पुलिस को अनुमति प्रदान कर दी। रविवार को थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह पुलिस और पीएसी जवानों संग उसके गांव में पहुंचे। यहां उसके आलीशान घर को पुलिस ने कुर्क कर लिया। 14 अलग-अलग नंबरों में दर्ज उसकी खेती की भूमि को भी पुलिस एक दो दिन में अपने अपने कब्जे में लेगी।
इसके लिए पुलिस को हापुड़ जिला प्रशासन से अनुमति मिल गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने पुलिस द्वारा कुर्की किए जाने की पुष्टि की है।