फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Double Murder in Amroha: Farm house owners have been murdered Gajraula before, reminiscent Anirudh incident

Double Murder in Amroha: फार्म हाउस मालिकों के खून से लाल हो चुकी है गजरौला की जमीन, अनिरुद्ध कांड से याद ताजा

Wed, 11 Oct 2023 01:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 01:07 PM IST
सार

गजरौला थाना क्षेत्र में गंगा के पार कई फार्म हाउस और डेरे हैं। गंगा का खादर और जमीन सस्ती होने के कारण धनवान लोग इस इलाके में फार्म हाउस व डेरे बनाते हैं। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम से सांठगांठ कर वन विभाग और ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लेते हैं। यहीं से जंगल में खूनी खेल शुरू होता है। 

विज्ञापन
Double Murder in Amroha: Farm house owners have been murdered Gajraula before, reminiscent Anirudh incident
गजरौला में जान गंवाने वाले अनिरुद्ध और रतनपाल - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला फार्म मालिक अनिरुद्ध और उनके नौकर रतनपाल भाटी की हत्या से पहले भी गुलालपुर का जंगल खूनी खेल से लाल हो चुका है। अनिरुद्ध के फार्म से कुछ ही दूर दिल्ली निवासी धर्म सिंह वर्मा का फार्म हाउस है। उनकी साथियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। कुछ दिनों बाद दो हत्यारे भी आपसी रंजिश में मारे गए थे।

विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र में गंगा के पार कई फार्म हाउस और डेरे हैं। लठीरा, फरीदपुर एहतमाली से लेकर गुलालपुर तक जंगल में बने फार्म हाउस व डेरों के बीच किसी किसान के इक्का दुक्का खेत हैं। गंगा का खादर और जमीन सस्ती होने के कारण धनवान लोग इस इलाके में फार्म हाउस व डेरे बनाते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद राजस्व विभाग की टीम से सांठगांठ कर वन विभाग और ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लेते हैं। यहीं से जंगल में खूनी खेल शुरू होता है। सोमवार की रात अनिरुद्ध और उनके नौकर रतनपाल भाटी की हत्या से एक और अध्याय जुड़ गया। अनिरुद्ध के फार्म हाउस से कुछ ही दूरी पर दिल्ली के कोटला निवासी धर्म सिंह वर्मा का फार्म हाउस था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर वह साथियों के साथ रहते थे। चार-पांच साल पूर्व उनके साथियों ने धर्म सिंह वर्मा की हत्या कर दी। कुछ दिनों बाद उनके हत्यारों में भी जमीनी रंजिश शुरू हो गई। हत्यारे भी इस खूनी खेल की भेंट चढ़ गए। उनकी भी हत्या कर दी गई। रतनपाल भाटी धर्म सिंह वर्मा के दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।


अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की हत्या की जानकारी होने पर आए एक रिश्तेदार ने बताया कि धर्म सिंह वर्मा का फार्म हाउस गंगा ने काट दिया। उनकी हत्या हो गई। बाद में कुछ जमीन निकल आई। जिस पर खेती की जा रही है। दूर का रिश्तेदार होने के कारण रतनपाल भाटी ही धर्म सिंह वर्मा की जमीन की भी देखभाल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed