{"_id":"6037fc908ebc3ee94a2b5a12","slug":"double-murder-case-jpnagar-news-mbd3809683135","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से सुफियान के गले पर किए थे तीन-चार वार, रामनिवास का घोंटा कर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से सुफियान के गले पर किए थे तीन-चार वार, रामनिवास का घोंटा कर मारा
विज्ञापन
अमरोहा। हत्यारों ने धारदार हथियार (चाकू या दराती) से गला रेतकर सूफियान की हत्या की थी। उसके गले पर तीन से चार वार किए गए थे जबकि उसके दोस्त रामनिवास को गला घोंटकर मार डाला था। मृतकों के शरीर पर संघर्ष और चोटों के निशान मिले हैं। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद रात में ही पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार और दफन कर दिया था। मृतकों के परिवारों में दूसरे दिन भी मातम छाया रहा।
गजरौला थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में देशी शराब ठेके के निकट दो सौ मीटर के दायरे में गांव निवासी सूफियान और पड़ोस के गांव कासमाबाद निवासी रामनिवास उर्फ डब्बू की हत्या कर दी गई थी। दोनों चालक थे। घटनास्थल पर सूफियान का शव रक्तरंजित हालत में पड़ा मिला था। उसकी गर्दन के नीचे तीन गहरे कट लगे हुए थे जबकि चेहरा भी कटा हुआ था। वहीं घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर बांध किनारे रामनिवास उर्फ डब्बू का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। उसकी बाइक बंधे के दूसरी ओर पड़ी हुई थी। रामनिवास की हत्या गला घोंटकर की गई थी। एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप सिंह ने अधीनस्थों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया था। पुलिस ने दो हत्याओं के संबंध में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की थी। परिजनों ने देशी शराब के ठेकेदार सुल्तान और सेल्समैन सूरज के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। वहीं देर शाम तक डॉक्टरों के पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस की मौजूदगी में सूफियान के शव को सुपुर्द-ए-खाक और रामनिवास के शव की गंगा किनारे अंत्योष्टि कर दी गई। एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूफियान की धारदार हथियार (चाकू या दराती) से गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपियों ने उसके गले पर तीन से चार वार किए थे। वहीं, रामनिवास को गला घोंटकर मारा गया था।