फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Double Murder Amroha: Jeet Singh stopped breathing seeing intentions killers, left him after thinking he dead

Double Murder in Amroha: हत्यारों के इरादे देख जीत सिंह ने रोक ली थीं सांसें, मरा जानकर छोड़कर गए बदमाश

Wed, 11 Oct 2023 11:31 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 11:31 AM IST
सार

गजरौला में डबल मर्डर से गांवों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस को जांच में पता चला कि हत्यारे अचानक आए और सभी पर हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर लगे। जीत सिंह पर जब हमला किया गया तो उसने इस बीच अपनी सांसें बंद कर ली। हत्यारे उसे मरा छोड़कर चले गए।

विज्ञापन
Double Murder Amroha: Jeet Singh stopped breathing seeing intentions killers, left him after thinking he dead
गजरौला में डबल मर्डर के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

गजरौला के फार्म हाउस पर सो रहे अनिरुद्ध और नौकर रतनपाल भाटी व जीत पर हत्यारों ने इस कदर वार किए कि उनको उठने या संभलने का मौका नहीं दिया। अनिरुद्ध व रतनपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बदमाशों ने जीत सिंह पर ताबड़तोड़ वार किए तो जीत ने सांसें रोक लीं और आंखें बंद कर ली। जिस पर बदमाश उसे मरा समझकर छोड़ भागे।

विज्ञापन


अनिरुद्ध के फार्म हाउस पर कमरे के साथ एक रसोई भी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि खड़ा करने के लिए एक हॉल भी बना है। इसके अलावा घर के पश्चिम में टीनशेड भी डाल रखी है। सुरक्षा के लिहाज से घर की चाहरदीवारी नहीं है। सोमवार की रात अनिरुद्ध टिनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहा था।
विज्ञापन


रतनपाल भाटी हॉल के सामने आंगन में और उसके बराबर में जीत सोया था। रात 12 बजे सात-आठ नकाबपोश बदमाश आए। आते ही बदमाशों ने रतनपाल भाटी पर हमला कर दिया। जीत के मुताबिक जब बदमाश रतनपाल भाटी पर हमला करने पर अनिरुद्ध ने उनको टोक दिया। कहा कि इसे क्यों मार रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना सुनते ही कुछ बदमाशों ने अनिरुद्ध पर हमला बोल दिया। उसके सिर पर फरसा और अन्य धारदार हथियार व लाठी डंडों से कई वार किए। उसका चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया। उसे चारपाई से भी नहीं उठने दिया। उधर कुछ बदमाश रतनपाल भाटी पर लगातार वार कर रहे थे।

वह चारपाई से नीचे गिर गया, फिर भी उस पर लगातार वार करते रहे। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्यारों ने जीत पर भी वार किए। वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। मगर उसने सांसें बंद कर लीं। बदमाशों ने उसे भी मरा समझा और छोड़कर चले गए।

खून के छींटे दे रहे निर्ममता की गवाही

अनिरुद्ध और रतनपाल भाटी की हत्या किस तरह निर्दयता के साथ की गई, इसकी गवाही आस पास खून के निशान, छींटे दे रहे थे। जहां जमीन पर दूर दूर तक खून दिखाई दे रहा था, वहीं चारपाई पर बिछाए गए कपड़े भी खून से लथपथ थे। टिनशेड की छत पर भी खून के छींटे लगे हुए थे। बाहर पड़ी कुर्सी पर खून के निशान लगे थे।

यह था मामला 

गजरौला थाना क्षेत्र में गंगापार के गांव गुलालपुर में स्थित फॉर्म हाउस में सोमवार की रात इस परिसर के मालिक गोलू उर्फ अनिरुद्ध (32) और उनके नौकर रतनपाल भाटी (50) की धारदार हथियार के वार से हत्या कर दी गई। दूसरे नौकर जीत सिंह पर भी हमला किया गया। वह गंभीर रूप से घायल है।

उसे मेरठ में उपचार दिलाया जा रहा है। सोते समय हुए हमले में जान गंवाने वाले गोलू मेरठ जनपद के मवाना थाना क्षेत्र के गांव सीना निवासी समृद्ध किसान मिंटू उर्फ स्वप्निल के छोटे बेटे थे। वह खुद भी खेतीबाड़ी से जुड़े थे।



गजरौला क्षेत्र में गंगा के पार के गांव गुलालपुर में बिना बाउंड्री और गेट का उनका फॉर्म हाउस ऐसी जगह पर है, जहां आसपास आबादी नहीं है। गोलू का नौकर रतनपाल भाटी नोएडा में दादरी थानाक्षेत्र के बोड़ाकी गांव का रहने वाला था। घायल नौकर जीत सिंह गढ़मुक्तेश्वर के नया गांव का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed