फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dolphin

डाल्फिन की गिनती करने ब्रिटेन से पहुंची टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
dolphin
dolphin
गजरौला (अमरोहा)। ब्रिटेन से पहुंची टीम में ब्रजघाट और गंगाधाम तिगरी में उनकी गिनती के लिए अभियान चलाया। वहीं विदेशी मेहमानों को देखने के लिए दोनों ही स्थानों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

रविवार को तीर्थ नगरी बृजघाट एवं गंगाधाम तिगरी में मेरी गंगा मेरी डाल्फिन अभियान के तहत उनकी गिनती करने ब्रिटेन की डॉ. गिल ब्रोलिक अपनी टीम के साथ पहुँची और गिनती करने के लिए अभियान चलाया। गंगा में डाल्फिन की गिनती के दौरान ब्रजघाट वन विभाग के अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। बताते हैं कि पूरे विश्व में मात्र साढ़े तीन हजार डाल्फिन शेष बची हैं। इनमें 80 प्रतिशत भारत वर्ष में पाई जाती हैं। वर्ष में एक बार डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और वन विभाग द्वारा डाल्फिन की गिनती की जाती है। इस बार गिनती बिजनौर स्थित गंगा बैराज से आरंभ की गई जो कि नरोरा तक होगी। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की टीम 15 अक्तूबर तक यह कार्य निपटाएगी। वहीं अमरोहा में डाल्फिन की गिनती करती हुई टीम अपनी मंजिल के लिए आगे रवाना हो गई। उधर, विदेशी मेहमानों का गंगाधाम तिगरी में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ भी लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed