{"_id":"68c7250ae908a01aa806bc44","slug":"dogs-were-unleashed-on-moradabad-crime-branch-team-which-had-come-to-investigate-the-case-in-amroha-the-bullies-snatched-away-the-ladder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-147744-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मुकदमे की जांच करने पहुंची मुरादाबाद क्राइम ब्रांच टीम पर अमरोहा में छोड़े कुत्ते, सीढ़ी छीन ले गए दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मुकदमे की जांच करने पहुंची मुरादाबाद क्राइम ब्रांच टीम पर अमरोहा में छोड़े कुत्ते, सीढ़ी छीन ले गए दबंग
Mon, 15 Sep 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। कारोबारी भाइयों के बीच चल रही मुकदमेबाजी की जांच करने अमरोहा पहुंची मुरादाबाद क्राइम ब्रांच से आरोपी फैक्टरी कर्मचारियों ने अभद्रता की। पुलिस के ऊपर कुत्ते छोड़ दिए। पुलिसकर्मियों ने भीतर जाने का प्रयास किया तो कर्मचारी सीढ़ी तक छीन ले गए। हालात बिगड़ने पर डिडौली कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।
अंधेरा होने के कारण क्राइम ब्रांच घटनास्थल का निरीक्षण किए बिना ही बैरंग लौटना पड़ा। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उनके निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुरादाबाद के लाजपतनगर निवासी कारोबारी वसीम व उनके भाई बासित अली ने परिवार के ही अजीम, अब्दुल रब, अब्दुल हई, अब्दुल सुबूर के खिलाफ डिडौली कोतवाली में मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि अजीम व अन्य द्वारा वसीम और बासित अली के घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये की कीमती जेवरात, जरूरी कागजात, लाइसेंसी पिस्टल चोरी कर लिए थे। कुछ दिन जांच अमरोहा पुलिस द्वारा की गई। इसके बाद मामले की जांच डीआईजी के निर्देश पर मुरादाबाद क्राइम ब्रांच ट्रांसफर हो गई थी। वर्तमान में मुरादाबाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अभितेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
रविवार शाम चार बजे क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अमरोहा पुलिस के साथ पीड़ित कारोबारी को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे लेकिन पुलिस को घर के अंदर नहीं घुसने दिया गया। पुलिस ने अंदर जाने के लिए सीढ़ी लगाई तो फैक्टरी आवास में मौजूद लोग सीढ़ी छीन ले गए। पुलिस के ऊपर खूंखार कुत्ते छोड़ दिए गए। मुरादाबाद क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर की सूचना पर डिडौली कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी गई लेकिन अंधेरा होने के कारण पुलिस घर के अंदर जाने का साहस नहीं जुटा सकी।
-- -- -- -
मुरादाबाद क्राइम ब्रांच मुकदमे से संबंधित जांच के लिए आई थी। टीम के साथ पुलिस कर्मी भेजे गए थे। लेकिन फैक्टरी के आवास में मौजूद लोगों ने घुसने नहीं दिया। पुलिस कर्मियों पर कुत्ते छोड़ने जैसी बात सामने नहीं आई है। -शक्ति सिंह, सीओ सिटी अमरोहा