{"_id":"6acbf60be0146ace90033f6c","slug":"dog-menace-in-the-city-17-people-including-eight-children-bitten-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175305-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शहर में कुत्तों का आतंक, आठ बच्चों समेत 17 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शहर में कुत्तों का आतंक, आठ बच्चों समेत 17 लोगों को काटा
विज्ञापन
अमरोहा। शहर में आए दिन आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। एक ही दिन में आठ बच्चों समेत 17 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।
शहर के मोहल्ला पीरजादा में शनिवार की शाम रास्ते पर जा रहे बच्चों पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चों पर झपटे कुत्तों ने एक के बाद दूसरे बच्चे पर हमला करते हुए आठ बच्चों को काटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर बच्चों को बचाने के लिए दौड़े और बच्चों को कुत्तों से बचाकर उनके घर पहुंचाया। परिजन रात में ही बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं।
शनिवार की रात में ही मोहल्ला मुल्लाना में घर के सामने खड़े मो. फैज पर अचानक तीन-चार कुत्तों ने हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। परिजनों ने किसी तरह कुत्तों से छुड़ाकर युवक की जान बचाई। मोहल्ला चाहमुल्लाना में भी कुत्तों ने एक के बाद एक पांच लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद मोहल्ला झंडा शहीद में भी कुत्ते ने तीन लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इनको भी एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। मोहल्लावासियों ने बताया कि शायद कुत्ता पागल है।