फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctors' leave cancelled for Diwali; 24-hour emergency duty in place.Doctors' leave cancelled for Diwali; 24-hour emergency duty in place.

Amroha News: दीपावली पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे इमरजेंसी ड्यूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Doctors' leave cancelled for Diwali; 24-hour emergency duty in place.Doctors' leave cancelled for Diwali; 24-hour emergency duty in place.
अमरोहा। दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे उपचार की व्यवस्था रहेगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी में आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें दो फिजीशियन, दो सर्जन, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ और दो हड्डी रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। डायल 102 और 108 एंबुलेंस को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पटाखों से झुलसने, आंखों में चोट और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला अस्पताल में 20 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर भी आपातकालीन उपचार के लिए चार-चार बेड आरक्षित किए गए हैं। अस्पतालों में जांच उपकरण सक्रिय रखने और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जले हुए मरीजों के उपचार के लिए बर्न वार्ड तैयार रखने और आंखों में चोट के मामलों में तत्काल इलाज की व्यवस्था करने को कहा गया है। खाद्य पदार्थों से विषाक्तता के मामलों से निपटने के लिए भी पर्याप्त दवाएं रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि अस्पताल में दस बेड की बर्न यूनिट है और दस अतिरिक्त बेड तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed