{"_id":"68eeb52f1d8f8d866006e1cd","slug":"doctors-and-staff-leave-cancelled-from-diwali-to-kartik-purnima-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-149728-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक डॉक्टर व स्टाफ की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक डॉक्टर व स्टाफ की छुट्टियां रद्द
Wed, 15 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिला प्रशासन आगामी त्योहारों को लेकर सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली से कार्तिक पूर्णिमा तक जिले के सभी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसके अलावा 108 एंबुलेंस चालक-परिचालक को भी सतर्क किया है।
सभी सीएचसी प्रभारियों को पत्र लिखकर 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी-पीएचसी पर दवाइयाें की मुकम्मल व्यवस्था रखने को कहा है। नसीहत दी है कि यदि कोई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ बिना अनुमति गायब पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रोशनी के त्योहार दीपावली पर पटाखे चलाने की पुरानी परंपरा है। कई बार पटाखे छोड़ाने के दौरान धोखा या लापरवाही होने से लोग झुलस जाते हैं। पटाखों की चमक या चिंगारी से आंखों से संबंधित दिक्कतें हो जाती हैं। पांच दिन के इस त्योहार में घरों में खूब पकवान भी बनते हैं। ज्यादा खाने से फूड प्वाइनिंग का खतरा भी बढ़ जाता है। इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
सीएमओ बोले- 24 घंटे मिलेगा इलाज
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दीपावली पर जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इलाज मिलेगा। जांच के लिए सभी उपकरण सक्रिय रखने के साथ एंबुलेंस भी मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए तैयार रहेंगी। जले हुए मरीजों के उपचार के लिए बर्न वार्ड तैयार रखने, आंखों के इलाज व फूड प्वाइजनिंग के मामलों में दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में तिगरी मेले की तैयारियां भी चल रही है। पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान हैं। करीब 15 दिन चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले में करीब 30 से 35 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में भी डॉक्टरों की ड्यूटी रहेगी। इसके लिए डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टी मेला समाप्त होने तक रहे रद्द रहेंगी।