फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctors and paramedical staff will be deployed at Ayushman Arogya Mandir.

Amroha News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात किए जाएंगे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ

Fri, 24 Oct 2025 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Doctors and paramedical staff will be deployed at Ayushman Arogya Mandir.
अमरोहा। शहर के लोगों की सहूलियत के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर कवायद की है। शहर में खोले गए 15 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर एमबीबीएस डॉक्टर बैठेंगे। इसके अलावा खून की जांच होगी। साथ ही सभी तरह की दवाई भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

एमबीबीएस डॉक्टर और स्टाफ सुबह नौ से शाम चार बजे तक बैठेंगे। अमरोहा शहर की आबादी करीब तीन लाख है। शहर की करीब 20 हजार की आबादी एक एमबीबीएस डॉक्टर के हवाले रहेगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टरों व स्टॉप की तैनाती के बाद शहर के लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्हें जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

मरीजों की सहूलियत के लिए अमरोहा शहर में 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं जिनमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने की तैयारी है। यह सेंटर खुलने के बाद गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण, परिवार नियोजन और कुपोषित बच्चों की देखभाल बेहतर तरीके से हो सकेगी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शहर में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कराने के मकसद से आरोग्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी आरोग्य मंदिर तैयार कर दिए गए हैं जिनमें पेटिंग, फर्नीचर, मेडिकल उपकरण की व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने बताया कि इन आरोग्य मंदिरों के तैयार होने से शहर की तीन लाख की आबादी को काफी लाभ मिलेगा। लोगों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर की जाएगी। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ

यह होंगी सुविधाएं
आयुष्मान मंदिर में गर्भावस्था व शिशु जन्म देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य शिशु देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था देखभाल, संचारी रोगों का प्रंबधन, खून की जांच, सामान्य बीमारियों का उपचार, दांत और आंखों के चिकित्सक की सुविधा होंगी।


चिकित्सक होंगे तैनात
स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कराने के मकसद से इन आरोग्य मंदिरों में चिकित्सकों के साथ स्टॉफ नर्स, वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट तैनात किए जाएंगे। जिससे किसी वहां आने वाले मरीज को बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed