फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   doctor says no surgen in hospital

दर्द से कराहती रही गर्भवती, डाक्टर बोले- नहीं है महिला सर्जन

Sun, 23 Oct 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 23 Oct 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
doctor says no surgen in hospital
टेली मेडिसन
कैबिनेट मंत्री महबूब अली की सख्ती के बाद जहां उनकी बहन का प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर वीआईपी ट्रीटमेंट शुरू हो गया। वहीं आम मरीजों के साथ अस्पताल प्रशासन का बर्ताव बेरुखा ही है। दर्द से गर्भवती कराहती रही, मगर डाक्टरों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती नहीं किया। रिपोर्ट देखने के बाद बच्चे को कमजोर बताया।
विज्ञापन


इलाज की अच्छी व्यवस्था नहीं होने व सात माह का बच्चा होना बताया, मगर परिजन उनकी बात पर विश्वास करने को राजी नहीं हुए। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में महिला की हालत देखते हुए परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नार्मल डिलीवरी हुई। जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सुबह परिवार के लोग दोनों को घर ले गए। 
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के गांव सिरसा जट पंडकी निवासी बालकिशन की पत्नी संतोष को शनिवार रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे लेकर रात करीब 12 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। दर्द से बेचैन होकर महिला कराहने लगी, जिस पर परिवार के लोगों ने स्टाफ से उसको भर्ती करने की गुजारिश की। मौके पर ईएमओ नहीं थे। स्टाफ नर्स ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को सात माह का बताकर अपना पीछा छुड़ाना शुरू कर दिया। इससे अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद ही डाक्टर सीपी यादव वहां पहुंच गए। परिजनों से महिला से संबंधित रिपोर्ट देखी और बच्चा कमजोर होने की बात कहते हुए कहीं दूसरी जगह ले जाने को कहा। महिला सर्जन नहीं होने की बात बताई। 


इस पर उन्होंने सीएमएस डा. पीके बंसल से परिजनों की बात कराई। लगातार स्थिति बिगड़ने पर बेचैन परिजनों ने हालातों से समझौता किया। महिला को प्राइवेट अस्पताल में ले गए। पीड़िता के पति के मुताबिक पत्नी को उसी डाक्टर के अस्पताल में ले गए जो जनपद अस्पताल में संविदा कर्मी के रूप में तैनात हैं। वहां पर नार्मल डिलीवरी हुई है। पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। डिलीवरी के बाद उनको घर ले जाया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed