फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctor did love marriage with woman constable, now asking for 50 lakhs in dowry

Amroha News: डॉक्टर ने महिला कांस्टेबल से किया प्रेम विवाह, अब दहेज में मांग रहा 50 लाख

Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Doctor did love marriage with woman constable, now asking for 50 lakhs in dowry
अमरोहा। एमबीबीएस डॉक्टर ने गाजियाबाद में तैनात महिला कांस्टेबल को प्रेमजाल में फंसा कर कोर्ट मैरिज कर ली। अब दहेज में 50 लाख रुपये की मांग रहा है। महिला कांस्टेबल ने विरोध किया तो डॉक्टर के परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने डॉक्टर और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में तैनात महिला कांस्टेबल ने बताया कि 18 फरवरी 2021 को उसने अमरोहा के मोहल्ला चौक के निवासी एमबीबीएस डॉक्टर के साथ कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद से डॉक्टर पति उसके साथ गाजियाबाद में रहने लगा। उसने कई बार घर जाने की बात कही तो वह रिसेप्शन पर साथ चलने की बात कहकर टाल देता था। आरोप लगाया कि कुछ दिन बाद पति दहेज में 50 लाख की मांग करने लगा और शादी के डेढ़ साल बाद घर से गायब रहने लगा। साथ ही जबरन संबंध बनाता था।
विज्ञापन

26 मई 2024 को महिला कांस्टेबल की कहासुनी हुई तो वह परिजनों से रिसेप्शन की बात करने को कहकर अमरोहा आ गया। 19 मई 2024 को महिला कांस्टेबल परिजनों के साथ पति के घर पहुंची तो ससुराल वालों ने 50 लाख की मांग की। महिला कांस्टेबल के परिजनों ने दहेज देने से इन्कार कर दिया। आरोप लगाया कि पति के भाई ने गाजियाबाद में आकर उसे जान से मारने की धमकी दी। दिसंबर 2024 में महिला कांस्टेबल ससुराल आई तो पति के भाई ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला कांस्टेबल का आरोप है की डॉक्टर पति और उनके परिजन शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहे हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस से की। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में डॉक्टर और उनके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed