फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Doctor deployed at Gajraula CHC to treat oral diseases

Amroha News: गजरौला सीएचसी ओरल बीमारियों का इलाज करने के लिए डॉक्टर की तैनाती

Sun, 15 Jun 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Doctor deployed at Gajraula CHC to treat oral diseases
गजरौला (अमरोहा)। सीएचसी को ओरल बीमारियों का इलाज करने के लिए महिला डॉक्टर गरिमा चौधरी की तैनाती की गई हैं। वह दांतों और मुंह संबंधी बीमारियों का इलाज करेंगी। उनकी तैनाती से इलाके के लोगों को खासा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

गजरौला सीएचसी में अब तक तीन डॉक्टर तैनात थे। जिनमें सीएचसी के प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. पल्लवी गंगवार स्त्री रोग विशेषज्ञ और डॉ. अजीत सिंह की तैनाती हैं। जबकि सीएचसी में प्रतिदिन अलग-अलग बीमारियों के सैकड़ों मरीज आते हैं। इनमें दांत और मुंह संबंधी बीमारियों के मरीज अधिक होते हैं। जिनका इलाज करने के लिए सीएचसी में अब तक कोई ओरल डॉक्टर नहीं था। इस कारण मरीजों को भटकना पड़ता है। मरीज निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इलाज कराने को मजबूर होते हैं। मरीजों की इस समस्या को दूर करने के लिए सीएचसी में महिला डॉ.गरिमा चौधरी की तैनाती की गई है। वह मूलरूप से बिजनौर की रहने वाली हैं। उनकी सीएचसी में संविदा पर तैनाती की गई है। अब इलाके के मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed