फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Do not keep the files of PM Surya Ghar Yojana pending: CDO

पीएम सूर्यघर योजना की पत्रावालियां लंबित न रखें : सीडीओ

Fri, 11 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 11 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Do not keep the files of PM Surya Ghar Yojana pending: CDO
अमरोहा। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने एलडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित ऋण पत्रावालियों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।
विज्ञापन

इसके साथ बैंकवार लंबित पत्रावलियों की जानकारी कारण सहित उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि प्राप्त पत्रावलियों को सात दिन के अंदर निस्तारित करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को प्रतिदिन निस्तारित होने वाली पत्रावली की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने योजना के बारे में जानकारी एवं प्रचार प्रसार, वेंडर्स की समस्याओं, नेटमीटर की उपलब्धता व समय स्थापना, बिजली बिल का समय से निर्गमन व संशोधन, ऋण के लिए बैंकों के साथ समन्वय, विभिन्न बैंकों का ऋण लक्ष्य, वेंडर को लोन के साथ अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी किया गया। इस दौरान पीओ नेडा सहित विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं वेंडर्स भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed