फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM took attendance through Google Meet, sought clarification from absent officers

Amroha News: डीएम ने गूगल मीट से ली हाजिरी, गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 01 Mar 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
DM took attendance through Google Meet, sought clarification from absent officers
अमरोहा। शासन की मंशा के अनुरूप समय से दफ्तर न पहुंचने वाले अधिकारियों को लेकर डीएम सख्त हो गई हैं। शुक्रवार की सुबह सभी एसडीएम व नगर निकाय के ईओ की गूगल मीट के जरिए बैठक ली। इस दौरान कई अधिकारी अपने दफ्तर में नहीं मिले। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने देर से दफ्तर पहुंचने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम रोजाना समय से अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कर रही हैं, लेकिन उनके अधीनस्थ अफसर शासन की मंशा के अनुरूप अपने कार्यालय में समय से नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे उनसे मिलने वाले फरियादियों को या तो इंतजार करना पड़ता है, अथवा मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। शुक्रवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स ने सुबह अपने कार्यालय में पहुंचकर एसडीएम व नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के ईओ को गूगल मीट के जरिए ऑनलाइन ले लिया। इस दौरान एसडीएम सदर, नौगांवा सादात, धनौरा और हसनपुर शासन द्वारा निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट देरी से मिले। इस दौरान कई अधिशासी अधिकारी भी निर्धारित समय तक अपने कार्यालय नहीं पहुंचे थे। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित रहे अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय पर सभी अधिकारी अपने कार्यालय में रहकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed