{"_id":"5da363598ebc3e013b2864c8","slug":"dm-shouted-on-thekedar-hasanpur-news-mbd325657257","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया ईंट देख चढ़ा डीएम का पारा, ठेकेदार को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया ईंट देख चढ़ा डीएम का पारा, ठेकेदार को लगाई फटकार
हसनपुर के ब्रह्माबाद में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : HASANPUR
Link Copied
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव ब्रह्माबाद में निर्माणाधीन गोशाला में घटिया ईंट देख जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का पारा चढ़ गया। ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उसके भुगतान पर भी रोक लगा दी गई। कहा कि जब तक ईंटें बदलकर दूसरी नहीं मंगाई जाती हैं, तब तक कोई भुगतान नहीं किया जाएगा। किसी भी कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
बताते हैं कि तहसील क्षेत्र के गांव ब्रह्माबाद के जंगल में करीब एक करोड़ तीस लाख की लागत से गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। गोशाला का अबतक करीब अस्सी फीसद निर्माण कार्य हो भी चुका है। इसके चलते जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी उद्भव त्रिपाठी रविवार शाम को गोशाला पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने यहां पर सीमेंट की गुणवत्ता भी चेक की, जो संतोषजनक नहीं मिली। नीचे बिछाई गईं ईंटों की गुणवत्ता बहुत खराब होने पर जिलाधिकारी भड़क गए। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को चेतावनी दी कि यह ईंट कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। जेई को निर्देश दिए कि ठेकेदार का भुगतान रोक दिया जाए। डीएम ने दो टूक कहा कि ईंटें नहीं बदलीं तो ठेकेदार को बदल दिया जाएगा। गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। इस दौरान गोशाला की ऊंचाई भी मानक के अनुसार कम मिली। तिरछा बीम होने पर चेतावनी दी कि इसे शीघ्र सही कराया जाए। फिनिशिंग ठीक से नहीं होने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। गोशाला के बाहर तालाब की खुदाई का कार्य नियमानुसार नहीं होने पर उसके ठेकेदार का भुगतान भी रोकने निर्देश दिए। कहा कि तालाब को समतल नहीं बनाया गया। डीएम के सवालों का जेई जवाब नहीं दे पाए। जेई इधर-उधर बगलें झांकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।