फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM-MLA took stock of preparations for Tigri fair with tractor

Amroha News: डीएम-विधायक ने ट्रैक्टर से लिया तिगरी मेले की तैयारियों का जायजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
DM-MLA took stock of preparations for Tigri fair with tractor
गजरौला। डीएम राजेश कुमार त्यागी व विधायक राजीव तरारा ने ट्रैक्टर से तिगरी गंगा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। अधीनस्थों को जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिस गति से काम चल रहा है, उसमें लापरवाही झलक रही है। हिदायत दी कि जल्द काम पूरा नहीं किया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम व विधायक तिगरी गंगा मेले में पहुंचे। मेला स्थल पर रेत हाेने के कारण दोनों की गाड़ियां नहीं पहुंच सकी तो ट्रैक्टर मंगाया। जिस पर सवार होकर मेला स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। मेले में भ्रमण कर देखा कि कौन-कौन सी सड़क बन गई है। सेक्टर बनाने का काम कितना हो गया है। मेला स्थल समतल हुआ है या नहीं। तैयारियां अधूरी मिलने पर अधीनस्थों के साथ ही ठेकेदार को जल्द से जल्द काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद गंगा तट पर आरती की । जिसमें डीएम, विधायक, तिगरी के ग्रामीण और पालिका की तरफ से आदेश अग्रवाल व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed