{"_id":"68829a0eb72e5744fc03f791","slug":"dm-made-students-solve-math-questions-and-listen-to-poems-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-144408-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीएम ने विद्यार्थियों से हल कराए \nगणित के सवाल, सुनीं कविताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीएम ने विद्यार्थियों से हल कराए गणित के सवाल, सुनीं कविताएं
Fri, 25 Jul 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर चल रहे संभव अभियान को परखने के लिए डीएम ने गांव ढक्का स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने सामने बच्चों की लंबाई और वजन की जांच कराई। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण करते समय बच्चों की क्लास भी ली। इसे दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल हल कराए। साथ ही कविताएं भी सुनीं।
बृहस्पतिवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स अमरोहा ब्लॉक के गांव ढक्का पहुंचीं। आंगनबाड़ी केंद्र पर उन्होंने संभव अभियान के तहत बच्चों की जांच को परखा। अपने सामने ही कुपोषित बच्चों का वजन व लंबाई की जांच कराई। बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करने के साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म को भी पूरा किया। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र पर हर महीने मिलने वाले राशन वितरण की भी जानकारी ली।
इसके बाद डीएम ने कंपाेजिट विद्यालय ढक्का का निरीक्षण किया। स्कूल में पंजीकृत 41 बच्चों में से 29 उपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता जांचने के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों से गणित के सवाल भी हल कराए और हिंदी के शब्दों को पढ़वाकर देखा।
विज्ञापन
रसोई में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी परखी
डीएम ने शिक्षकों से बच्चों को निर्धारित दैनिक कार्य योजना के हिसाब से ही पढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की रसोई में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और मिड-डे मील की व्यवस्था का जायजा लिया। प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पेयजल की व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ शौचालय की स्थिति को भी देखा। निरीक्षण के बाद उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए समस्याओं को भी सुना। इस पर महिलाओं द्वारा जलभराव की समस्या को उठाया गया। जिस पर डीएम ने तत्काल मौके का निरीक्षण करते हुए सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान डीपीओ ज्ञान प्रकाश तिवारी, बीडीओ नीरज गर्ग, सीडीपीओ व बीईओ आदि मौजूद रहे।