{"_id":"68e427911ee9e18d910cef98","slug":"dm-held-a-meeting-to-prepare-for-the-pcs-exam-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-149216-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पीसीएस परीक्षा की तैयारियों को डीएम ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पीसीएस परीक्षा की तैयारियों को डीएम ने की बैठक
Tue, 07 Oct 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपीपीसीएस, एसीएफ व आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को परखने के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि परीक्षा में आयोग दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन कराया जाएगा। अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने के मद्देनजर उन्होंने परिवहन विभाग को पहले से ही व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कहा कि अभ्यर्थियों के साथ सभी लोग मुधर व्यवहार रखें।
जिले में पीसीएस, एसीएफ व आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को आयोजित होगी। इसके लिए कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के आयोजन को लेकर आयोजित हुई बैठक को संबोधित करते हुए डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि सभी सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, संबधित अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप परीक्षा का संचालन कराएं। कहा कि परीक्षा नकलविहीन व निष्पक्ष रूप से आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रहेगी। इसलिए परिवहन के अधिकारी पहले से ही अपना रोडमैप तैयार कर लें। महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के लिए भी कड़े प्रबंध किए जाएं। परीक्षा केंद्रों पर बैग आदि रखने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, विद्युत व्यवस्था एवं सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी पहले से सुनिश्चित कर लें। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन भी दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा की नोडल अधिकारी एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह ने बताया कि 15 केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 7008 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक राव गौतम, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार, डीडीओ सरिता द्विवेदी, सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, आयोग के प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश मिश्रा, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह केंद्र व्यवस्थापक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -