फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM got possession of four people including former village head on government land

Amroha News: डीएम को मिला सरकारी भूमि पर पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार का कब्जा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
DM got possession of four people including former village head on government land
गजरौला। डीएम को नंदी विहार की जमीन का निरीक्षण के दौरान सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मिला। जिस पर पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार लोग अवैध रूप से कब्जा कर खेती कर रहे हैं। उन्होंने कागजातों में भी जमीन को अपने नाम करा लिया। मगर जांच में सामने आया कि अभिलेखों में भूमि उनके नाम दर्ज नहीं है। डीएम ने एसडीएम को सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने मंगलवार की शाम मोहरका पट्टी में 2000 क्षमता का केवल सांड़ों के संरक्षण के लिए बनाए जाने वाले नंदी विहार की जमीन का राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने लेखपाल से नक्शे के आधार पर जानकारी ली कि कहां पर कितनी जमीन किसके नाम दर्ज है। एक-एक गाटा संख्या को देखने में सामने आया कि वन विभाग की भूमि पर कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं। जिनका राजस्व अभिलेखों में नाम भी नहीं दर्ज है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच की। जांच में पाया गया कि राजस्व अभिलेखों में उनके नाम नहीं हैं। उन्होंने सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा कर रखा है। डीएम ने पूर्व ग्राम प्रधान नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, जफर अहमद, जमील अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और वन विभाग की भूमि को खाली कराने के निर्देश दिए। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान सहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed