{"_id":"6866e655efe1e2a7f8033cf4","slug":"dm-gave-instructions-to-improve-the-system-of-cow-shelters-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-143033-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीएम ने दिए गोशालाओं की व्यवस्था सुधारने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीएम ने दिए गोशालाओं की व्यवस्था सुधारने के निर्देश
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बृहस्पतिवार को जिले की गोआश्रय स्थल और कान्हा गोशालाओं में व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निराश्रित गोवंश का संरक्षण एवं भरण पोषण के लिए सरकार कटिबद्ध है। इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। बारिश के दौरान भी संरक्षित पशुओं को बचाव के लिए समय-समय पर निर्देश जारी होते रहे हैं। उन्होंने सभी गोआश्रय स्थलों में गोवंशो को कृमिनाशक दवापान तथा गला घोटू का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराए जाने को कहा।
उन्होंने गोवंशों के भरण पोषण के लिए भूसे का भंडारण भी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थलों पर जल निकासी के समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे जलभराव की स्थिति न बने। इसके लिए खड़ंजे की व्यवस्था की जाए। साथ ही बीमार गोवंश को अलग रख कर चिकित्सा व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।