{"_id":"680aa0c04dbb7c560301c1c4","slug":"dm-formed-a-committee-to-investigate-the-financial-matters-in-navodaya-vidyalaya-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138662-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नवोदय विद्यालय में वित्तीय कार्यों की जांच को डीएम ने बनाई समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नवोदय विद्यालय में वित्तीय कार्यों की जांच को डीएम ने बनाई समिति
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स के निरीक्षण में बसेड़ा तगा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में तमाम खामियां मिली थी। जिस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार के निर्देश दिए थे। लेकिन, अब डीएम ने विद्यालय में वित्तीय कार्यों की जांच को लेकर डीआईओएस की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम का गठन करते हुए 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
विगत 22 अप्रैल को डीएम ने बसेड़ा तगा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, शौचालय, पानी, बच्चों को खेलने व रहने समेत प्रकाश की व्यवस्था को परखा। साथ ही अटल टिंकरिंग लैब, मेस, खेल सामग्री के प्रयोग किये जाने के स्टोर रूम सहित अन्य बच्चों को दी जाने वाली बेसिक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया था। वहां मिली अनियमितताओं एवं अव्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।
स्कूल में न पेयजल की व्यवस्था ठीक मिली और न ही प्रकाश की व्यवस्था ठीक पाई गई। बच्चों के लिए अटल टिंकरिंग लैब के तहत आए उपकरण भी डीएम को डिब्बों में बंद मिले। इस पर डीएम ने प्रधानाचार्य को कड़ी फटकार लगाई थी। अब डीएम ने स्कूल में वित्तीय व प्रशासनिक कार्यों की जांच के लिए डीआईओएस की अध्यक्षता तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। डीआईओएस के अलावा वरिष्ठ कोषाधिकारी व माध्यमिक शिक्षा के लेखाधिकारी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। डीएम ने 15 दिनों में पूरी कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।