फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM expressed displeasure after seeing dry straw in the cowshed

Amroha News: गोशाला में सूखा भूसा देखकर डीएम ने जताई नाराजगी

Thu, 11 Jan 2024 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 11 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure after seeing dry straw in the cowshed
आदमपुर। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा सांथलपुर और गुरैठा गोशाला का निरीक्षण किया। पशुओं के लिए सूखा भूसा देखकर नाराजगी जताई। कहा कि पशुओं के खान-पान को लेकर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी गोवंश गोशाला में बीमार नहीं रहना चाहिए। जिस डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। वह कम से कम दो बार दिन में उनकी जांच करे। बीमार पशुओं को गोशाला से अलग रखकर उनका समुचित इलाज किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गोशाला को गायों के लिए हरा चारा भूसा के साथ अवश्य मिलाकर दिया जाए। इसमें किसी प्रकार के लापरवाही ना की जाए। सांथलपुर गोशाला में केवल सूखा भूसा देखकर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी पर नाराजगी व्यक्ति की। निर्देशित किया कि जो गोवंश बाहर घूम रहे हैं। अभियान चला कर उनको गोशाला में संरक्षित किया जाए। सर्दी से बचने के लिए गोशाला में प्रत्येक गोवंश काऊकोट की व्यवस्था अवश्य हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed