फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   DM became strict in the review meeting of IGRS

Amroha News: आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में सख्त हुए डीएम

Thu, 25 Jul 2024 05:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
DM became strict in the review meeting of IGRS
अमरोहा। आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में डीएम ने विभागों द्वारा अपलोड की गई निस्तारण आख्याओं के गुणवत्तापूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजेश कुमार त्यागी ने आईजीआरएस मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के डिफाल्टर संदर्भ, लंबित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण आख्या अपलोड किए जाने के संबंध में समीक्षा ली। जिसमें डीएम ने विभागवार समीक्षा की। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत, पूर्ति कार्यालय हसनपुर, खंड विकास अधिकारी जोया, पुलिस, चिकित्सा, बेसिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के कुल 12 संदर्भ डिफाल्टर पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई तथा गंगेश्वरी व हसनपुर के खंड शिक्षा अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वहीं अधिशासी अभियंता जल निगम के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने, पूर्ति निरीक्षक हसनपुर का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर अपलोड की गई एक निस्तारण आख्या को प्राथमिकता के साथ खुलवाकर देखा की अपलोड की गई आख्या गुणवत्तापूर्ण है या नहीं। निस्तारण आख्या पढ़ने पर गुणवत्ता पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त जताते हुए संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। समीक्षा बैठक में डीडीओ, डिप्टी कलक्टर विभा श्रीवास्तव, एसडीएम सदर, हसनपुर, नौगांवा सादात, सीवीओ डॉ. आभा दत्त आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed