फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Diwali: DIG and SP went on patrol

दिवाली : डीआईजी और एसपी गश्त पर निकले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Diwali: DIG and SP went on patrol
अमरोहा। धनतेरस की शाम डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने अधीनस्थों के साथ पैदल गश्त करके व्यापारियों से जानकारी ली। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल पुलिस कर्मियों को सूचना देने की अपील की। साथ ही व्यापारियों व आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन

डीआईजी पैदल गश्त के दौरान सराफा दुकानों में भी गए। यहां दुकानदारों से पूरे मामले की जानकारी ली और सीसीटीवी लगाने की अपील की। बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों से भी बातचीत की। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि धनतेरस और दीपावली त्योहार को लेकर के बाजारों में लोगों की भीड़ अधिक आ रही है। इसको लेकर के महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों की ज्यादा से ज्यादा ड्यूटी लगाई जाए। ताकि बाजारों में खरीदारी कर रहे लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। डीआईजी ने भीड़भाड़ वाले इलाकों की ड्रोन से निगरानी करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के मौके पर खरीदारी करने बाजार आ रहे लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। अन्यथा जिम्मेदारी तय करते हुए अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एएसपी राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार और इंस्पेक्टर पंकज तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article