{"_id":"680018f3774c005e4806e68c","slug":"divyanshi-of-amroha-selected-for-national-boxing-camp-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-138176-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा की दिव्यांशी का बाॅक्सिंग के नेशनल कैंप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा की दिव्यांशी का बाॅक्सिंग के नेशनल कैंप के लिए चयन
Thu, 17 Apr 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
एक बार फिर से दिव्यांशी सैनी ने जिले का नाम रोशन किया है। बाॅक्सिंग के नेशनल कैंप में उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। घर लौटते समय रेलवे स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
बुधवार को पालिकाध्यक्ष शशि जैन समेत समाजसेवी व भाजपा पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंच कर दिव्यांशी का स्वागत किया। कहा, हरियाणा के रोहतक जिले में राजीव गांधी स्टेडियम में एशियान का ट्रायल हुआ। इसमें दिव्यांशी का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। दिव्यांशी सैनी हिल्टन कान्वेंट स्कूल की इंटर की छात्रा है। प्रधानाचार्य अवनीश शर्मा भी दिव्यांशी सैनी की हौसला अफजाई की। भाजपा के मंडल अध्यक्ष अमित सैनी, सैनी समाज के जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री मंगतराम सैनी भी टीम के साथ पहुंचे और दिव्यांशी का स्वागत किया।
गांव बंबूगढ़ पंडकी निवासी भाजपा महिला मोर्चे से पश्चिम उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष विनीता सैनी की बेटी दिव्यांशी जिले की पहली महिला बॉक्सर हैं। उनके कोच निर्भय विश्नोई और मनीष सैनी हैं। दिव्यांशी ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहले 2022 में मुरादाबाद में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
2022 में ही कर्नाटक में हुई नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 2023 में बुलंदशहर में हुई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता और हरियाणा के रोहतक में खेलो इंडिया में नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीता। हरियाणा में टैलेंट हंट खेल जिसमें नेशनल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उत्तराखंड में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। 2024 में हरियाणा के रोहतक राजीव गांधी स्टेडियम में सिल्वर मेडल जीता तो सीबीएसई की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।
दिव्यांशी के दादा डॉ. जगत सिंह सैनी ने कहा कि मुझे अपनी पोती के ऊपर बहुत गर्व है। उन्होंने बताया कि उसके पिता डॉ. योगेंद्र कुमार सैनी की इच्छा थी कि मेरी बेटी एक दिन हमारा नाम रोशन करें और वह बहुत भावुक हुए कि आज वह पल है कि हमारी बेटी हम सब का नाम रोशन कर रही है। इस दौरान आशा आर्या, अर्चना औलख, गीता दक्ष, लेखराज सैनी, जसवंत गुर्जर, अजय सैनी आदि रहे।