{"_id":"629ba364da8e607d1040b4be","slug":"divorced-woman-s-body-found-landing-in-the-pond-jpnagar-news-mbd4303728135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराता मिला तलाकशुदा महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में उतराता मिला तलाकशुदा महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके में रह रही तलाकशुदा महिला का शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला। वह पांच साल से मायके में रह रही थी। दो साल पहले उसके पति ने तलाक दे दिया था। मृतका काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के खैरों वाली मढैयां गांव की है। यहां पर दिवंगत मा. जहीर का परिवार रहता है। उनकी बेटी रईसा (50) की शादी फतेहपुर माफी निवासी जाकिर के साथ हुई थी। रईसा पर तीन बेटियां भी हैं। जो अपने पिता के साथ रहती हैं। घरेलू विवाद के चलते रईसा पिछले पांच साल से अपने मायके में रहती थी। जबकि दो साल पहले उसका पति जाकिर से तलाक हो गया था। फिलहाल रईसा अपने मायके में अपनी मां अनीशा के साथ रहती थी। भाई रईस ने बताया कि रईसा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसका मुरादाबाद एक निजी चिकित्सक से उपचार भी चल रहा था। रईसा अक्सर तालाब के पास आती जाती रहती थी।
शनिवार की सुबह भी रईसा तालाब की ओर गई थी। उसके बाद उसका शव उतराता मिला। फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह के आरोपों से इनकार किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।