फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Divorce given to girlfriend-turned-wife in two months

Amroha News: प्रेमिका से पत्नी बनी युवती काे दो महीने में दिया तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Divorce given to girlfriend-turned-wife in two months
अमरोहा। प्रेमिका से पत्नी बनी युवती की शादी दो माह की समय भी पूरी नही कर सकी। हिल स्टेशन पर जाने की जिद्द से परेशान पति ने युवती को तीन तलाक दे दिया। युवती न तो मायके जा सकी और न ही सुसराल। एक रिश्तेदार घर रह रही है। फैसले के प्रयास के चलते कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मामला नगर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाला एक व्यक्ति दिल्ली की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। मंझली बेटी का बीते तीन साल से शहर निवासी एक गैर बिरादरी के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिजनों को भी लग गई थी। युवती काफी समय से परिजनों पर प्रेमी के साथ जल्दी शादी कराने का दबाव बना रही थी लेकिन परिजन पहले बड़ी बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। शादी में देरी होती देख दो महीने पहले उसने घर से भागकर प्रेमी संग शादी रचा ली। बाद में दोनों पक्षों में हुई बातचीत के बाद लोगों ने बिना पुलिस कार्रवाई मामला निपटा दिया था। पंचायत से ही विदा करते हुए परिजनों ने जीते जी हमेशा के लिए बेटी से रिश्ता खत्म कर लिया था। शादी के एक महीने बाद तक तो दंपती खुश रहे लेकिन आरोप है कि पत्नी की हिल स्टेशन घुमाकर लाने की जिद ने इस रिश्ते में खटास पैदा कर दी। एक सप्ताह पहले पत्नी के तानों को सुनकर आजिज आए युवक ने गुस्से में तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। पति के इस फैसले के बाद युवती मायके पहुंची तो परिवार के लोगों ने भी घर का दरवाजा बंद कर लिया। फिलहाल, अब उसने एक रिश्तेदार के घर पनाह ले रखी है। फैसले के लिए जुटी पंचायत में दोनों पक्षों के बीच सारी बातचीत तय हो चुकी है। लिहाजा, पुलिस स्तर पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed