फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Disturbances in works, DM gave orders to recover Rs 58247

कार्यों में गड़बड़ी, डीएम ने दिए 58247 रुपये वसूलने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

कार्यों में गड़बड़ी करने वालों को एक सप्ताह के भीतर इस राशि को खंड विकास अधिकारी के यहां जमा कराना होगा।कुम्हरिया के रहने वाले अरुण कुमार ने मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। आदेश में कहा गया है कि दुरुपयोग की गई राशि की वसूली सचिव, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक से की जाएगी। जिसमें प्रत्येक से 33.33 फीसदी के अनुपात राशि की वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
Disturbances in works, DM gave orders to recover Rs 58247

विस्तार

ग्राम पंचायत कुम्हरिया में चार मनरेगा कार्यों में 58247.00 रुपये की धनराशि के दुरुपयोग मामले में उपायुक्त के आदेश के बाद डीएम बीके त्रिपाठी ने धनराशि की वसूली के आदेश जारी किए हैं। कार्यों में गड़बड़ी करने वालों को एक सप्ताह के भीतर इस राशि को खंड विकास अधिकारी के यहां जमा कराना होगा।
विज्ञापन

कुम्हरिया के रहने वाले अरुण कुमार ने मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें आरोप लगाया गया था कि चार मनरेगा कार्यों में 58247.00 रुपये की राशि का दुरुपयोग किया गया है। जिसमें जांच में ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक और ब्लाक के तकनीकी सहायक दोषी पाए गए थे।
विज्ञापन

मंडल आयुक्त ने स्थलीय जांच एव तकनीकी मूल्यांकन में मनरेगा के चार कार्यों में 58247 रुपये की धनराशि के दुरुपयोग को सही पाया। जिसके बाद डीएम बीके त्रिपाठी ने दुरुपयोग की गई धनराशि की वसूली करने के आदेश दिए। आदेश में कहा गया है कि दुरुपयोग की गई राशि की वसूली सचिव, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक से की जाएगी। जिसमें प्रत्येक से 33.33 फीसदी के अनुपात राशि की वसूली की जाएगी। ग्राम प्रधान कुम्हरिया से 19415.67 रुपये, तत्कालीन सचिव से 19415.67 रुपये और तकनीकी सहायक से 19415.67 रुपये की वसूली की जाएगी। प्रत्येक व्यक्ति को एक सप्ताह के भीतर इस राशि को खंड विकास अधिकारी के यहां जमा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed