फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Disturbance in the verification of marriage grant scheme, sword of action against 61 accountants

Amroha News: शादी अनुदान योजना के सत्यापन में गड़बड़ी, 61 लेखपालों पर कार्रवाई की तलवार

Fri, 03 Mar 2023 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 03 Mar 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Disturbance in the verification of marriage grant scheme, sword of action against 61 accountants
अमरोहा। समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना और शादी अनुदान योजना के सत्यापन में लेखपालों ने गड़बड़ी कर दी। मानक के अनुरूप सत्यापन नहीं किए और गलत रिपोर्ट विभाग को सौंप दी। मामला संज्ञान में आने पर डीएम बीके त्रिपाठी ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही एडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और शादी अनुदान योजना की अधिकारियों की मौजूदगी में समीक्षा की। इस दौरान विकासखंड वार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों के सत्यापन व लंबित आवेदनों को चेक किया। समीक्षा में हसनपुर, अमरोहा, धनौरा तहसीलों से आए हुए अधिकतम आवेदनों में लेखपालों द्वारा गुणवत्तापूर्ण सत्यापन न किए जाने पात्र को अपात्र व अपात्र को पात्र कर प्रस्तुत किए जाने पर नाराजगी के साथ कड़ी फटकार लगाई और एडीएम भगवान शरण को लेखपालों पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सामने आया कि अमरोहा में 19, धनौरा में 35 और हसनपर में 07 लेखपालों द्वारा गलत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारी सभी अभिलेखों के साथ पूर्ण डाटा भेजें और पात्रता अपात्रता का विशेष ध्यान रखें। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में 30 हजार व शादी अनुदान योजना में 20 हजार रुपये का लाभ सरकार द्वारा गरीबों को दिया जा रहा है। किसी भी स्थिति में ये हक गरीबों का छीना नहीं जाना चाहिए। इस दौरान सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ल, एडीएम भ्गवान शरण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed