{"_id":"605e45548ebc3ec89440dbbf","slug":"districts-divided-into-12-zones-and-91-sectors-for-three-tier-panchayat-elections-jpnagar-news-mbd384393283","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 12 जोन और 91 सेक्टरों में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 12 जोन और 91 सेक्टरों में बांटा जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले को 12 जोन और 91 सेक्टरों में बांटा गया है। चुनाव के लिए आरओ और एआरओ की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। वहीं, चुनाव में कुल 381 बस लगाई जाएंगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस कर्मियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। मतदान के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।
एडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन से संबंधित लगभग सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए जिले को 12 जोन और 91 सेक्टर में बांटा गया है। हर ब्लाक क्षेत्र को दो-दो जोन में बांटा गया है। यहां आरओ और एआरओ के अलावा जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को संयुक्त रूप से रूट चार्ट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव में 179 बसें 35 से 40 सीटर और 202 बसें 52 सीटर लगाई जाएंगी। जिले में कुल 827 मतदान केंद्र हैं जबकि 1732 बूथ हैं। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पूर्व नजरी नक्शा उनको उपलब्ध करा दिया जाए। चुनाव से संबंधित अधिकारी मतदेय स्थलों का पहले से ही निरीक्षण कर लें और जो भी कमियां पाई जाए, उनको समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण करें। साथ ही नामांकन प्रक्रिया और मतदान के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे।