फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   District hospital OPD attendance crosses 1,200; rise in fever patients.

Amroha News: जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंची 1200 के पार, बुखार के मरीज बढ़े

Thu, 25 Jun 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
District hospital OPD attendance crosses 1,200; rise in fever patients.
अमरोहा। गर्मी बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि जिला अस्पताल के सभी वार्डों के बेड मरीजों से भरे हुए हैं। बुधवार को 1280 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें सबसे अधिक बुखार, खांसी, उल्टीदस्त, ब्लड प्रेशर, खुजली, चर्म रोग, सांस आदि के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते बुधवार की सुबह मरीजों ने दिन निकलते ही संयुक्त जिला चिकित्सालय का रुख कर लिया। सुबह सात बजे से 10 बजे तक जिला अस्पताल मरीजों से खचाखच भर गया। पर्चा बनवाने व चिकित्सकों के कक्षों के बाहर लंबी लाइनें लगी थीं। पर्चा बनवाने के लिए घंटों तक लाइन में लगना पड़ा। तो वहीं मरीजों को दवाई लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1280 मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टीदस्त, सांस, ब्लड प्रेशर, चर्म रोग समेत अन्य मरीज शामिल रहे। जिनमें 107 मरीजों के सीटी स्कैन कराए गए और 115 मरीजों के एक्सरे हुए। जबकि चिकित्सकों ने अन्य मरीजों को दवाई देकर घर भेज दिया। अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों का उचित इलाज किया जा रहा है। सीएमएस डाॅ. एके भंडारी ने बताया कि वार्ड में भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने को कूलरों की व्यवस्था की गई है। दो कोल्ड रूम बनाए गए हैं। जिसमें मरीज भी भर्ती हैं। मरीजों को कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed