फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   District hospital beds full; 1,726 patients visited the OPD.

Amroha News: पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन पर मामला दर्ज

Wed, 24 Jun 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 24 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
District hospital beds full; 1,726 patients visited the OPD.
जीरकपुर। पति को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जीरकपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला उत्तर प्रदेश से पंजाब स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जीरकपुर थाने को सौंपी गई है। आरोपियों की पहचान बदायूं निवासी आमिर, उत्तर प्रदेश निवासी इमरान और करनाल निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पीड़िता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति अमरोहा जेल में बंद था। वह जीरकपुर में एक निजी कंपनी में काम करती है। यहीं उसकी पहचान आमिर और सोनू से हुई। दोनों ने उसे भरोसा दिलाया कि उनका साथी इमरान अदालतों में अच्छी पकड़ रखता है।
विज्ञापन

उन्होंने पति की जमानत करवाने का झांसा दिया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे सात सितंबर 2025 को अमरोहा ले गए। वहां जोया स्थित एक गेस्ट हाउस में इमरान पहले से मौजूद था। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आमिर और सोनू इससे पहले भी उसके साथ दुष्कर्म कर चुके थे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed