फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Distributary breaches due to strong flow in the Middle Ganga Canal; fields flooded.

Amroha News: मध्य गंगा नहर में तेज बहाव से रजवाहा टूटा, खेतों में भरा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Distributary breaches due to strong flow in the Middle Ganga Canal; fields flooded.
अमरोहा। मध्य गंगा नहर में तेज बहाव के चलते पीपली रजवाहा टूट गया। इससे गांव ईंट का रढ़ा के खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हुआ। कई मकानों में दरारें आने के साथ जेएसके पब्लिक स्कूल की दीवार भी खिसक गई, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

करीब दस दिन पहले बैराज से नहर में पानी छोड़ा गया था। बहजोई शाखा में तेज बहाव के कारण रजवाहा टूटने से खेतों और कई ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया। ग्रामीणों ने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए कहा कि रजवाहा कहीं ऊंचा तो कहीं नीचा है और समतलीकरण ठीक नहीं है। पिछले माह मोहनपुर के पास भी नहर ओवरफ्लो हो चुकी है।
विज्ञापन

फिलहाल नहर विभाग ने पानी बंद कर दिया है, लेकिन मरम्मत शुरू नहीं हुई है। दीपक, प्रशांत, राजेंद्र सिंह, नवनीत, श्योराज सिंह और कुलदीप सिंह ने नुकसान की भरपाई कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
मरम्मत तक नहर का पानी रोका
मध्य गंगा नहर के नोडल अधिकारी एसएस किरमानी ने बताया कि शुक्रवार को तहसीलदार गांव पहुंचे। रजवाहा में एक स्थान पर पाइप दबा हुआ है। इसकी वजह से वहां पानी का रिसाव हुआ। जब पाइप हटाने के लिए कहा तो किसान ने पाइप नहीं हटाया। कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। जब तक पाइप नहीं हटाया जाएगा। तब तक समस्या का हल नहीं हो सकता। इस संबंध में आला अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। फिलहाल नहर में पानी बंद कर दिया गया है और जब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो जाएगा। तब तक पानी नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed