फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Disputes in families due to small problems, try to connect: Rakhi

छोटी-छोटी समस्याओं से हो रहा परिवारों में विवाद, जोड़ने का करें प्रयास: राखी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Disputes in families due to small problems, try to connect: Rakhi
राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर परिवारों में विवाद हो रहे हैं। हमें परिवारों को जोड़ना होगा। कोशिश करें कि परिवार टूटे नहीं, हिल मिलकर रह सकें। उन्हें आपसी सुलह समझौते के द्वारा समझाया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए और महिलाओं के लाभार्थ एक दिवसीय जन सुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उनके तत्काल निस्तारण कर अपराधियों पर गंभीर धाराओं में कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। महिला थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि घर की लड़ाई घर तक ही रहे। उन्हें आपसी समझौते के द्वारा हल किया जाए। कहा कि परिवार टूट रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि परामर्श केंद्रों में पहुंचने वाली महिलाओं को समय-समय पर फोन के द्वारा हाल-चाल भी लिया जाए ताकि उनका मनोबल बढ़ता रहे। कहा कि कोशिश करें कि परिवार टूटे नही, हिल मिलकर रह सकें। उन्हें आपसी सुलह समझौते के द्वारा समझाया जाए। कहा कि जो भी शिकायतें आज आई हैं, वह महिला थाने में लंबित नहीं रहना चाहिए। उनका तत्काल निस्तारण किया जाना चाहिए। यदि किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं होता है तो महिला आयोग में मेल के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सकती हैं। बार-बार महिला थाना व पुलिस अधीक्षक के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। कहा कि प्रदेश सरकार हर महिला और बच्चे को उनके अधिकार दिलाने के लिए तत्पर है। अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अपराध से संबंधित जो अपराधी हैं, उन्हें बख्शा न जाए। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए मिशन शक्ति का चौथा चरण चल रहा है। कोई भी महिला जरूरत पड़ने पर वन स्टॉप सेंटर पर शिकायत कर सकती है। सेंटर पर महिलाओं को चिकित्सा, आश्रय, परामर्श, पुलिस और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला शक्ति केंद्र, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान योजना और स्पांसरशिप के अलावा सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। ‘मिशन शक्ति’’ 4 के अन्तर्गत उत्तम कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोग के दूरभाष नंबरों से महिलाओं को अवगत कराया जाएं। समीक्षा बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमर प्रताप चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना निधि चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश चन्द गुप्त, महिला कल्याण अधिकारी सत्यमा सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम उपरांत उनके द्वारा महिला थाने का औचक निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed