फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dispute over price of bananas, fruit seller's son's ear bitten

Amroha News: केले के भाव पर विवाद, फल विक्रेता के बेटे के कान पर काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dispute over price of bananas, fruit seller's son's ear bitten
जोया(अमरोहा)। केले के भाव को लेकर हुई कहासुनी के बाद गुस्साए पिता-पुत्र ने फल विक्रेता के नाबालिग बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक ने बच्चे के कान पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा की है। गांव निवासी मुन्ना गांव में फल का ठेला लगाते हैं। 12 मार्च को वह किसी जरूरी काम से बाहर गए थे और अपने नाबालिग बेटे अरसलान को ठेले पर बैठा गए थे। इसी दौरान गांव का एक किशोर ठेले पर पहुंचा और केले का भाव पूछा। अरसलान ने केले का भाव 70 रुपये दर्जन बताया।
विज्ञापन

आरोप है कि यह सुनकर किशोर नाराज हो गया और उसने अपने पिता को बुला लिया। इसके बाद पिता-पुत्र ने मिलकर अरसलान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बेटा अरसलान को पकड़कर खड़ा रहा और पिता ने उसके कान पर काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। सोमवार को बेटे का इलाज कराने के बाद मुन्ना डिडौली कोतवाली पहुंचे और आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में मूंढा इम्मा निवासी शुएब और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed