{"_id":"5f6516b78ebc3e30c412c441","slug":"dispute-jpnagar-news-mbd3631009151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहान और नट बिरादरी के लोगों में खूनी संघर्ष, 14 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहान और नट बिरादरी के लोगों में खूनी संघर्ष, 14 पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र में पट्टे की जमीन को लेकर चौहान और नट बरादरी के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। धारदार हथियारों से हमला किया गया। संघर्ष में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालातों को संभाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने चौहान बिरादरी के चौदह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले भी दोनों पक्षों के छह लोगों पर एनसीआर दर्ज हुई थी। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात की गई है।
बलवा की यह घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव गजाना की है। गजाना चौहान बहुल गांव है। इसके अलावा मुस्लिम, कश्यप, धीमर, प्रजापति और नट समाज के लोग रहते हैं। बुधवार को परचून की दुकान पर सामान खरीदते समय चौहान और नट बिरादरी के लोगों में मारपीट हो गई थी। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों में सात लोगों पर एनसीआर दर्ज की थी। लेकिन, गुरुवार की शाम दोनों बिरादरी के लोग पट्टे की जमीन को लेकर आमने-सामने आ गए। आरोप के मुताबिक चौहान पक्ष के लोगों ने नट बिरादरी के लोगों पर हमला कर दिया। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बवाल में नट बिरादरी के अर्जुन, दिलीप, अशोक, महावीर, ज्योति सहित पांच लोग लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही एसओ अरिहंत कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात को संभाला। बाद में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल दिलीप को बेहोशी की हालत में मेरठ रेफर किया है। एसओ ने बताया कि नट बिरादरी के अर्जुन की तहरीर पर चौहान बिरादरी के निकिल, नीलू, दिलावर, अंकित, अर्जुन, विनित, नवनीत, गौरव, अतुल, विकास, संजीव, हिमांशु, कपिल, मनदीप सहित चौदह लोगों पर बलवा और एससीएसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस तैनात की गई है।