फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute

श्यामपुर के जमीनी विवाद में दोनों पक्ष के 10 लोगों पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
dispute
अमरोहा। जिले में पुलिस प्रशासन की लचीली कार्रवाई की वजह से मारपीट और हत्या की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। डिडौली के श्यामपुर की घटना इसका सबूत है। पुलिस की सह पर दबंगों ने धान की रोपाई कर ली है। चकबंदी में मिली भूमि पर धान रोपाई रोकने का विरोध किया तो दबंगों ने अधिवक्ता के भाई पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने दोनों पक्ष के दस लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। अब पीड़ित ने डीएम और एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पैमाइश कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामपुर गांव में दो साल पहले चकबंदी हुई थी। इसके बाद से शफीक अहमद और महिपाल के बीच भूमि का विवाद चला आ रहा है। शफीक अहमद का आरोप है कि उनकी साढ़े तीन बीघा भूमि महिपाल के खेत में निकल रही है। कई बार दोनों पक्षों में बातचीत हुई। डिडौली कोतवाली में बैठकर भी समझौता हुआ। वह फसल काटने के बाद भूमि खाली करने की बात कहता था। लेकिन, गुरुवार को उसने फिर धान की रोपाई शुरू कर दी। उनके बेटे अब्बास अली ने भूमि छोड़कर धान रोपाई करने को कहा। इसी बात पर महिपाल पक्ष ने हमला कर दिया। अब्बास को बुरी तरह पीटा। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने शफीक अहमद के बेटे इफ्तेखार की तहरीर पर महीपाल, खचेड़ू, अरूण, बीरपाल, ओमपाल, अमित जोशी की तरफ से बलवा-मारपीट और महिपाल की तहरीर पर अब्बास, पप्पू, इतवारी और मजहर अली के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित ने डीएम और एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गठित कर खेत की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed