फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute

जमीन पर धान रोपाई करने से रोकने पर फावड़े से हमला, लहूलुहान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
dispute
जोया(अमरोहा)। चकबंदी के दौरान मिली जमीन में धान रोपाई करने से रोकने पर दबंगों ने अधिवक्ता के भाई पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरे पक्ष के दो लोगों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर का है। यहां पर किसान शफीक अहमद का परिवार रहता है। करीब दो साल पहले गांव में चकबंदी हुई थी। तभी से कुछ लोगों ने उनकी तीन बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार दोनों पक्षों में बात हुई, तो वह फसल काटने के बाद जमीन छोड़ने की बात कहकर टाल देते थे। बुधवार को फिर दबंगों ने खेत में धान की रोपाई का कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही अधिवक्ता का भाई अब्बास अली खेत पर पहुंचा। जमीन छोड़कर धान की रोपाई करने की बात कही। इसी बात पर दबंगों ने हमला कर दिया। सिर पर फावड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल पड़े। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अब्बास अली को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि पुलिस को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित अधिवक्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में ले रखा है। दबंगों ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने उनका भी मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed