फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute

नर्स पत्नी से मिलने क्वारंटीन सेंटर पहुंचा सिपाही, नहीं मिलने देने पर किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
dispute
अमरोहा। क्वारंटीन सेंटर में स्टाफ नर्स पत्नी से मिलने पहुंचे बरेली में तैनात सिपाही ने जमकर हंगामा किया। कोरोना संक्रमण फैलने के डर से स्वास्थ्य कर्मियों ने सिपाही से वापस जाने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं माना, नर्स पत्नी से मिलने की बात कहकर हंगामा करता रहा। जिसे लेकर स्वास्थ्य कर्मी और सिपाही के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद सिपाही को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

यह मामला जोया रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल का है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए होटल को किराए पर ले रखा है। इसमें करीब 25 स्वास्थ्य कर्मी क्वारंटीन है। घर जाने से पहले स्वास्थ्य कर्मी चौदह दिन तक यहां क्वारंटीन रहते हैं। इसके बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी जाती है। बताया जा रहा है कि गजरौला की एक स्टॉफ नर्स यहां क्वारंटीन है। उसने बरेली में तैनात सिपाही से कोर्ट मैरिज की है। लेकिन दोनों पति पत्नी के बीच मतभेद चल रहे हैं। इसके चलते बुधवार की रात सिपाही बैंक्वेट हॉल में पहुंच गया। यहां किसी बात को लेकर नर्स और सिपाही के बीच विवाद बढ़ गया। हंगामा बढ़ता देखकर अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने सिपाही को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माना। लिहाजा स्वास्थ्य कर्मी और सिपाही के बीच तीखी नोकझोंक हुई। शोर सुनकर बैंक्वेट हॉल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग घरों की छतों से नजारा देखने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिपाही को काफी समझाने का प्रयास किया। डॉक्टरों ने हवाला दिया कि चौदह दिन तक परिवार का व्यक्ति क्वारंटीन स्टाफ से मिल नहीं सकता है। ऐसे में सिपाही अपने घर चला जाए। लेकिन सिपाही बार-बार पत्नी का हवाला देकर विवाद को बढ़ाता रहा। बैंक्वेट हॉल में एक घंटे तक हंगामा की स्थिति बन रही। इसके बाद देहात थाना पुलिस सिपाही को हिरासत में लेकर देहात थाना ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद सिपाही को बिना कार्रवाई के वापस बरेली भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नर्स और सिपाही दोनों पति-पत्नी है। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। सिपाही छुट्टी लेकर अपनी पत्नी से बात करने आया था। नर्स बैंक्वेट हॉल में बने क्वारंटीन सेंटर रुकी हुई थी। यहां सिपाही और नर्स के बीच बहस हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी सिपाही के क्वारंटीन सेंटर में आने पर आपत्ति करने लगे। इसके बाद सिपाही और नर्स से बात की गई। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद सिपाही अपने घर लौट गया था। मामले में कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरिहंत कुमार, एसो, अमरोहा देहात
क्वारंटीन सेंटर में बाहरी का आना प्रतिबंधित किया हुआ है। बरेली में तैनात एक सिपाही वहां आया था। सिपाही और नर्स दोनों पति-पत्नी का पर्सनल मामला है। सिपाही गाली-गलौज कर रहा था। इसलिए स्वास्थ्य कर्मी वहां पहुंच गए थे। उसे क्वारंटीन सेंटर बाहर जाने के लिए कहा तो वह भड़क गया। स्वास्थ्य कर्मियों से बहस करने लगा। नर्स के पिता भी वहीं थे। बताया जा रहा है उन्होंने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है।
- डॉ. हेमदत्त नेगी, नोडल अधिकारी, कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed