फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute in party

वलीमे की दावत में जूतम-पैजार, जमकर चले लाठी-डंडे, भगदड़-हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
dispute in party
अमरोहा। एक कारोबारी के बेटों का दावत-ए-वलीमा के दौरान युवकों के दो गुटों में जमकर जूतम-पैजार हुई। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। बैंक्वेट हॉल के बाहर खड़ी बाइक और खाने की प्लेटों में जमकर तोड़फोड़ की गई। दावत समारोह में बवाल से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात पर काबू पाया। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा चौराहे के निकट एक बैंक्वेट हॉल का है। यहां शुक्रवार की रात एक कारोबारी के दो बेटों का वलीमा था। करीब दस बजे परिजन और रिश्तेदार दावत का लुत्फ उठा रहे थे। तभी चिकन कबाब के स्टॉल पर खड़े युवकों के दो गुटों में कमेंट बाजी को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच जूतम-पैजार होने लगी। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों के युवकों ने प्लेट, डोंगे, जग और ग्लास उठा कर एक-दूसरे पर बरसाने शुरू कर दिए। बैंक्वेट हॉल के गार्ड से डंडा छीनकर हमला किया। मैरिज हॉल परिसर में खड़ीं बाइकों में भी तोड़फोड़ की गई। इससे दावत समारोह में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो गए। गनीमत रही कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल-112 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां हंगामा कर रहे युवकों को खदेड़कर बिगड़ते हालातों को संभाला। मारपीट के बाद दावत में मजा किरकिरा हो गया। करीब दो घंटे तक दावत के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है, संबंधित चौकी पुलिस से बात कर मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed