फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Dispute between the police officer and the juice vendor; the officer had the coconuts kept in the car.

Amroha News: दरोगा-जूस दुकानदार की बीच विवाद, दरोगा ने नारियल कार में रखवाए

Thu, 12 Mar 2026 12:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 12 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dispute between the police officer and the juice vendor; the officer had the coconuts kept in the car.
हसनपुर। दरोगा और जूस दुकानदार के बीच विवाद हो गया। दुकानदार के साथ अभद्रता एवं धक्कामुक्की की गई। जिसके बाद दुकान पर रखे नारियल दरोगा ने कार में रखवा लिए। इसका वीडियो वायरल हुआ। जिससे आक्रोशित होकर व्यापारी नेता ने कोतवाली में हंगामा किया। बाद में एसपी ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर को अतरासी अड्डे पर नारियल जूस का ठेला लगाने वाले व्यक्ति से दरोगा ईशम सिंह का विवाद हो गया। दुकानदार के साथ धक्का-मुक्की की गई। दुकान में रखे नारियल दरोगा द्वारा कार में भरकर ले जाए गए। दुकानदार ने दरोगा पर जूस पीने के बदले पैसे नहीं देने और दबंगई दिखाने का आरोप लगाया। इसके बाद घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिससे नाराज होकर व्यापारी नेता मुकेश गुप्ता कोतवाली पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया । व्यापारी नेता कहा कि किसी भी दुकानदार का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। बाद में व्यापारी नेता अंकुर अग्रवाल समेत कई व्यापारी कोतवाली में पहुंच गए। वहीं दरोगा ईशम सिंह का कहना है कि अतरासी अड्डे पर अतिक्रमण होने पर जाम की समस्या बन जाती है। अतिक्रमण हटवाने के लिए जब दुकानदार से कहा तो उसने गलत व्यवहार किया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की जांच करते हुए दरोगा ईशम सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन

खतौली में बुक कराने के बाद रसोई गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद

खतौली में बुक कराने के बाद रसोई गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed