फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   dispute between crpf worker and police

सीआरपीएफ का जवान और पुलिस कर्मी भिड़े, हाथापाई 16-51-07

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
dispute between crpf worker and police
डिडौली (अमरोहा)। बाइक की तेज आवाज को लेकर सीआरपीएफ कर्मी और सिपाही में नोकझोंक हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने दोनों को शांत कराया। पुलिस ने सीआरपीएफ कर्मी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल कराया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कड़ापुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार दिल्ली में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। बुधवार की शाम वह बुलेट बाइक पर सवार होकर डिडौली आ रहे थे। आरोप है कि बाइक की साइलेंसर से तेज आवाज आ रही थी।
विज्ञापन

इस पर कोतवाली में तैनात सिपाही यशपाल सिंह ने सीआरपीएफ कर्मी को रोक लिया। बाइक रोके जाने को लेकर सीआरपीएफ कर्मी और सिपाही में नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सिपाही ने कोतवाली को सूचना देकर अन्य पुलिस कर्मियों को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में सीआरपीएफ कर्मी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए और जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि मेडिकल में सीआरपीएफ कर्मी द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। लिहाजा, उसके खिलाफ शराब पीकर उत्पात मचाने के मामले में कार्रवाई करते हुए निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed