फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   disarray for murderer arresting

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को किया हंगामा

Fri, 09 Mar 2018 01:51 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Fri, 09 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
disarray for murderer arresting
छात्र के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हैबतपुर के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
बारह दिन पहले रजबपुर क्षेत्र के गांव हैबतपुर में हुई छात्र फरदीन के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस पर नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों को शोर सुनकर एकत्र हुए पुलिस कर्मियों ने भीड़ को पुलिस कार्यालय से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

25 फरवरी की शाम रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी शहाबुद्दीन के चौदह वर्षीय बेटे फरदीन की छत पर खून से लथपथ लाश मिली थी। वह चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर बारह बोर का तमंचा और रेती मिली थी। जिसपर पुलिस व परिजनों ने तमंचा साफ करते समय गोली चलने से फरदीन की मौत होने की आशंका जताई। लेकिन पोस्टमार्टम में मौत की वजह सिर में धारदार हथियार से वार हत्या करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था। हत्या के तीसरे दिन छात्र की मां की तहरीर पर चाची व तहेरी बहन और उसके पति पर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन बारह दिन बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन साठगांठ कर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed