फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Disappointed over the lack of justice, the brother of a rape victim drank petrol at the Saidan-gali police station; his condition is critical.

Amroha News: इन्साफ नहीं मिलने से निराश दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने सैदनगली थाने में पीया पेट्रोल, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Disappointed over the lack of justice, the brother of a rape victim drank petrol at the Saidan-gali police station; his condition is critical.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सैदनगली (अमरोहा)। सैदनगली थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी बहन को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पहुंचे युवक ने पेट्रोल पी लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली और संवेदनशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।

नौगावां सादात थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी करीब पांच वर्ष पहले सैदनगली क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। उसका पति वर्तमान में जनपद रायबरेली में सिपाही के पद पर तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते रहे। उसने अपने देवर पर दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

17 जून की रात उसके साथ फिर मारपीट की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की, जबकि देवर के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात कराने जैसी गंभीर धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता और उसका परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पीड़िता अपने भाई के साथ सैदनगली थाने पहुंची। आरोप है कि वहां मौजूद एक उपनिरीक्षक ने उन्हें यह कहकर टाल दिया कि प्राथमिकी दर्ज है और आरोपियों को गिरफ्तार करने का समय नहीं है। इससे आहत होकर युवक ने थाना परिसर में अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर पी लिया। घटना के बाद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---------------
मामले में तीन दिन पूर्व ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ उसके धारा 180 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अब न्यायालय में धारा 163 बीएनएसएस के तहत बयान दर्ज कराए जाने हैं। शुक्रवार को मुहर्रम के अवकाश के कारण न्यायालय में बयान दर्ज नहीं हो सके। पीड़िता के भाई ने बाइक की डिग्गी से पेट्रोल निकालकर पीने का प्रयास किया था, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे रोक लिया। मामले में अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।- लखन सिंह यादव, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed