फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Disabled people staged a sit-in protest at the CMO office

Amroha News: दिव्यांगों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Disabled people staged a sit-in protest at the CMO office
अमरोहा। दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर दिव्यांग विकास संगठन के पदाधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को ऑल दिव्यांग विकास संगठन के जिला अध्यक्ष जयचंद गौतम के नेतृत्व में तमाम दिव्यांग सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। मांग करते हुए कहा कि दिव्यांग प्रमाणपत्र की समस्त करवाई एक ही छत के नीचे होनी चाहिए। दिव्यांग प्रमाणपत्र महीने में एक बार जिले की हर तहसील में कैंप लगाकर बनाए जाएं। पुराना ऑफलाइन सर्टिफिकेट में यदि कोई पढ़ने व समझने में दिक्कत होती है तो दिव्यांग बोर्ड कार्यालय के बाबू अपने रिकॉर्ड में स्वयं चेक करें। दिव्यांगों को परेशान ने किया जाए। उनके साथ बदसलूकी न की जाए। सीएमओ कार्यालय दिव्यांग बोर्ड में कार्यरत दो कर्मचारियों को तुरंत हटाया जाए। आरोप लगाया कि दोनों दिव्यांगों से बदसलूकी करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के पदाधिकारी ने डीएम और सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। इस दौरान कमर आलम, मोहम्मदी अली, दिलशाद, मोहम्मद दानिश आदि दिव्यांग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed