फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Disabled and youth booths will be built for the first time

Amroha News: पहली बार बनाए जाएंगे दिव्यांग और युवा बूथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Disabled and youth booths will be built for the first time
अमरोहा। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस बार निर्वाचन आयोग ने हर विधानसभा में एक-एक दिव्यांग और एक-एक युवा बूथ बनाए जाएंगे। इसके साथ ही एक सखी बूथ भी बनाया जाएगा। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए आयोग द्वारा यह कवायद शुरू की गई है। दिव्यांग बूथ पर सभी अधिकारी और कर्मचारी दिव्यांग तो युवा बूथ पर सभी 30 वर्ष से कम आयु के अधिकारी व कर्मचारी चुनाव की व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण में लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल को होगा। जिसके लिए निर्वाचन की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद के बीच चुनाव आयोग ने इस बार मॉडल बूथ के अतिरिक्त विधानसभा वार दिव्यांग व युवा बूथ बनाए जाने का भी निर्णय लिया है। लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में एक-एक दिव्यांग व एक-एक युवा बूथ बनाए जाएंगे। सखी बूथ पर जहां सभी महिलाएं चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगी वहीं दिव्यांग बूथ पर सभी अधिकारी व कर्मचारी दिव्यांग ही तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा युवा बूथ पर सभी अधिकारी और कर्मचारी तीस वर्ष से कम आयु के रखे जाएंगे। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि बूथों पर बुजुर्गों के बैठने का प्रबंध भी किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------

उम्रवार मतदाता - एक नजर
उम्र - मतदाता
18-19 - 22362
20-29 - 336082
30-39 - 381771
40-49 - 245021
50-59 - 198762
60-69 - 110352
70-79 - 13896
90-99 - 2526
100-109 - 65
----
दिव्यांग मतदाता - 9950
महिला मतदाता - 6,43,394
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed