{"_id":"6559125d769e7d4af301a089","slug":"dirt-waterlogging-demonstration-in-front-of-school-gate-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-8868-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्कूल गेट के सामने गंदगी , जलभराव, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्कूल गेट के सामने गंदगी , जलभराव, प्रदर्शन
Sun, 19 Nov 2023 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर। विकासखंड गंगेश्वरी के गांव तिगरिया नादिरशाह में स्थित प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट के सामने गंदगी एवं जलभराव होने से बच्चों व ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों से शिकायत के बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। नाराज ग्रामीणों ने समस्या का समाधान कराने की मांग को प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा भी यहां साफ-सफाई के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदगी के ढेर से बीमारियां पनप रहीं हैं। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में, विनोद कुमार, भगवानदास, रवि, खजान, शिवम कुमार, दुष्यंत, सतपाल, बालबती, मूर्ति आदि शामिल रहे। वहीं ग्राम प्रधान कुसुम का कहना है कि गांव में पिछले काफी समय से सफाई कर्मी तैनात नहीं है। जिसको लेकर कई बार अधिकारियों से लिखित शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।