फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Direct recruitment of women will be done on the posts of contract operator

Amroha News: संविदा परिचालक के पदों पर होगी महिलाओं की सीधी भर्ती

Sat, 12 Apr 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 12 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Direct recruitment of women will be done on the posts of contract operator
अमरोहा।
विज्ञापन

परिवहन निगम महिलाओं को रोजगार देने के लिए 17 अप्रैल को मुरादाबाद आरएम (क्षेत्रीय प्रबंधन) कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। इसमें इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन जमा कराकर गृह जनपद में ही संविदा परिचालकों की नौकरी पा सकती हैं।
एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि परिवहन निगम में महिलाओं को नौकरी करने का मौका मिल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर महिला परिचालकों की भर्ती हो रही है। अमरोहा में भी परिचालकों के खाली पदों पर भर्ती होनी है। इसमें महिला परिचालक अपने ही जनपद में रहकर नौकरी कर सकती हैं। यह भर्ती प्रक्रिया महिला सशक्तीकरण और रोजगार वृद्धि के उद्देश्य से की जा रही है। एआरएम ने कहा कि जिले की इच्छुक महिला मुरादाबाद में स्थित आरएम कार्यालय में पहुंचकर 17 अप्रैल को लगने वाले रोजगार मेले में शामिल होकर आवेदन जमा कर सकती हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन और प्रमाणपत्र सत्यापन
परिचालक पद के लिए अभ्यर्थी परिवहन निगम की वेबसाइट www. upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को स्किल डेवलपमेंट के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यदि किसी प्रशिक्षण कोर्स की आवश्यकता होगी, तो परिवहन निगम स्वयं प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा और इसका खर्च सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन द्वारा वहन किया जाएगा।

अमरोहा में 60 से अधिक पद हैं खाली
अमरोहा रोडवेज डिपो में 60 से अधिक बस परिचालकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जिसके कारण कई बसें डिपों में ही खड़ी रहती हैं और यात्रियों को असुविधा होती है। ऐसे में महिलाओं को रोजगार का अच्छा अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed